ऑफ-रोड कार्ट रेसिंग की रोमांचक और आश्चर्यों से भरी दुनिया में कदम रखें. अपने प्रतिद्वंद्वियों के साथ रेस करें, जिनमें से हर एक की अपनी अनूठी खासियतें और क्षमताएं हैं. डॉजबॉल फ्रेन्ज़ी, फायरबॉल और ऑयल स्लिक जैसे कई मज़ेदार पावरअप इकट्ठा करें. ड्यून बग्गी से लेकर मॉन्स्टर ट्रक तक, कई तरह की कारों को अनलॉक और अपग्रेड करें. 15 शानदार 3D रेस ट्रैक पर 6 अलग-अलग गेम मोड में अपने कौशल का परीक्षण करें, जहां आपको उष्णकटिबंधीय इलाकों से प्यार करने वाले और बेहद आक्रामक प्रतिद्वंद्वियों का सामना करना पड़ेगा!
तेज़, रोमांचक, मज़ेदार और मुफ़्त, बीच बग्गी रेसिंग हर उम्र के लोगों के लिए एक कार्ट रेसिंग आइलैंड एडवेंचर है.
• • गेम की विशेषताएं
रोमांचक कार्ट रेसिंग एक्शन
अपनी ड्राइविंग स्किल्स और कई तरह के पावरअप का इस्तेमाल करते हुए फिनिश लाइन तक पहुंचें. यह सिर्फ एक शानदार दिखने वाला 3D रेसिंग गेम नहीं है, बल्कि यह शानदार फिजिक्स-आधारित गेमप्ले के साथ एक ज़बरदस्त मुकाबला है!
कस्टमाइज़ करने के लिए शानदार कारें
अपनी जीती हुई रकम से मॉन्स्टर ट्रकों से लेकर मसल कारों और लूनर रोवर्स तक, अनोखी कारों से भरा अपना गैरेज बनाएं और उन्हें अपग्रेड करें!
ढेरों ज़बरदस्त पावरअप्स
बीच बग्गी रेसिंग 25 से ज़्यादा बिल्कुल अनोखे पावरअप्स के साथ अन्य कार्ट रेसर्स को मात देती है... और भी पावरअप्स आने वाले हैं!
15 शानदार रेस ट्रैक
डायनासोर से भरे जंगलों, लावा उगलने वाले ज्वालामुखियों, खूबसूरत समुद्र तटों और रहस्यमयी दलदलों को एक्सप्लोर करें. हर अनोखा रेस ट्रैक छिपे हुए शॉर्टकट और सरप्राइज़ से भरा है.
रेसर की टीम बनाएं
खेलने के लिए ड्राइवरों की एक टीम बनाएं, जिनमें से हर एक के पास टेलीपोर्टेशन, आग के ट्रैक और कन्फ्यूजन स्पेल जैसी अनोखी विशेष शक्तियां हों.
स्प्लिट स्क्रीन मल्टीप्लेयर
एंड्रॉइड टीवी या टीवी से कनेक्टेड फोन या टैबलेट पर 4 दोस्तों तक के साथ कंधे से कंधा मिलाकर रेस करें. (इन-ऐप खरीदारी आवश्यक है)
गूगल प्ले गेम सर्विसेज़
लीडरबोर्ड पर अपने दोस्तों के साथ प्रतिस्पर्धा करें, उपलब्धियां हासिल करें, अपने गेम का क्लाउड पर बैकअप लें और अपने Google खाते के साथ कई डिवाइस सिंक में रखें.
अपनी पसंद के अनुसार खेलें
टिल्ट स्टीयरिंग, टचस्क्रीन और USB/ब्लूटूथ गेमपैड के बीच आसानी से स्विच करें. अपने खेलने के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए 3D ग्राफ़िक्स सेटिंग्स को कस्टमाइज़ करें.
• • ग्राहक सहायता
यदि आपको गेम चलाने में कोई समस्या आती है, तो कृपया हमें support@vectorunit.com पर ईमेल करें. कृपया अपने डिवाइस, Android OS संस्करण और अपनी समस्या का विस्तृत विवरण अवश्य शामिल करें.
हम गारंटी देते हैं कि यदि हम खरीदारी संबंधी समस्या का समाधान नहीं कर पाते हैं, तो हम आपको धनवापसी देंगे. लेकिन यदि आप केवल समीक्षा में अपनी समस्या छोड़ देते हैं, तो हम आपकी सहायता नहीं कर सकते.
आम समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कृपया यहां जाएं:
www.vectorunit.com/support
• • अधिक जानकारी • •
अपडेट के बारे में सबसे पहले जानें, कस्टम इमेज डाउनलोड करें और डेवलपर्स से बातचीत करें!
हमें Facebook पर लाइक करें: www.facebook.com/VectorUnit
हमें Twitter पर फॉलो करें: @vectorunit
हमारी वेबसाइट पर जाएं: www.vectorunit.com
अद्भुत 3D कार्ट रेसिंग गेम। रेस करें, इकट्ठा करें, अपग्रेड करें और जीतें!
पिछली बार अपडेट होने की तारीख
25 सित॰ 2026